दौलाह में सेना ने बच्चों में वितरित की पाठ्य सामग्रीसेना
भारतीय सेना की सात सिख लाई इन्फैंट्री, 84 ब्रिगेड द्वारा दौलाह क्षेत्र में ऑपरेशन सद्भावना के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय स्कूल के 35 बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक्स और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
सेना की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और उनके अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और सेना व स्थानीय समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना था।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री मिलती है, बल्कि उनके मन में सेना के प्रति सम्मान और विश्वास भी बढ़ता है। यह पहल शिक्षा और सद्भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।