फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सावजियां में सेना ने करवाई डिफेंस पोर्टर की भर्ती रैली

Fri, 22 Aug 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की मंडी बटालियन/ 25 राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से जिले में सावजियां में डिफेंस पोर्टर की भर्ती रैली का आयोजन किया गया। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ देश सेवा का माैका मिलेगा।
विज्ञापन

भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे युवाओं तारिक महमूद, अजहर महमूद, इम्तियाज अहमद और मोहम्मद शकील का कहना है कि इस क्षेत्र में रोजगार का कोई साधन नहीं है। हमें सेना की पक्की भर्ती का इंतजार था। यहां सब कुछ पूरी पारदर्शिता से हो रहा है। मंडी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी स्वयं माैजूद रहकर पूरी भर्ती प्रक्रिया देख रहे हैं। गाैरतलब है कि सावजियां में हो रही इस पोर्टर भर्ती में 140 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए कुल 1100 युवा शारीरिक क्षमताओं को प्रदर्शित कर भाग्य आजमा रहे हैं। छह महीने के लिए होने वाली पोर्टर भर्ती में चुने जाने वाले युवाओं को 36 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अतिरक्ति नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों में सामान लेकर जाने पर उसके अतिरिक्त पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें