फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर ट्रक में लदे 20 मवेशी मुक्त करवाए, चालक गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके के दौरान एक ट्रक से पुलिस ने 20 मवेशियों को मुक्त कराया और चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार राजबाग थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की जान शुरू की इसी दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 20 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने मवेशियों को मुक्त कराया और ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी आरएसपुरा जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें