फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंकुश सिंह अंडोत्रा बने श्रीराम नाटक सभा कठुआ के नए प्रधान

विज्ञापन
श्री राम नाटक सभा कठुआ में प्रधान का चुनाव करने के लिए बैठक करते क्लब के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कठुआ। अंकुश सिंह अंडोत्रा श्री राम नाटक सभा कठुआ के प्रधान नियुक्त हुए हैं। पूर्व प्रधान देंवेंद्र सिंह अंदोत्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने अंदोत्रा के नाम पर मुहर लगाई है। इसके बाद सदस्यों ने उनका फूलमालाएं पहनकर स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित इस बैठक के दौरान कर क्लब के कलाकारों ने अंकुश कुमार अंदोत्रा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर बैठक में मौजूद सभी 50 सदस्यों ने अपनी सहमति दी। इसके बाद क्लब पूर्व प्रधान रहे स्वर्ण सिंह, प्रदीप सिंह और यशपाल सिंह ने भी अपनी सहमति जाहिर कर दी। इसके बाद सदस्यों ने उन्हें अगले तीन साल के लिए क्लब के प्रधान की जिम्मेदारी सौंप दी है ।
रामलीला क्लब के निर्देशक और वरिष्ठ सदस्य नीरज सिंह बिलोरिया ने बताया कि अंकुश सिंह अंडोत्रा का चुनाव पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह अंडोत्रा के कार्यकाल के खत्म होने के कारण किया गया है। उन्होंने बताया कि क्लब के नए प्रधान पिछले 15 सालों से क्लब के साथ जुड़े हुए हैं। जो क्लब की गतिविधियों से भली प्रकार अवगत है। लिहाजा उम्मीद की जाती है कि वह अगले 3 साल तक क्लब को बेहतरीन नेतृत्व देंगे। वही क्लब के नए प्रधान ने भी लोगों को विश्वास दिलाया कि वह अपनी ओर से क्लब को और ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें