जिला प्रभारी शशि शर्मा ने बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आगामी 22 फरवरी को जिला कांग्रेस राज्य की बहाली को लेकर जिला स्तर का सम्मेलन करने जा रही है। इस संबंध में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर जिला कांग्रेस समन्वयक शशि शर्मा ने बैठक कर आगामी सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश स्तर पर हर जिले में सम्मेलन कर राज्य के दर्जा की बहाली की मांग की जा रही है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार कई बार अलग-अलग मंचों पर राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर सिर्फ घोषणा करती है लेकिन दर्जा बहाल नहीं कर कर रही है। जिसके चलते लोगों में रोष है। कांग्रेस ने लगातार मांग कर रही है इसकी जल्द बहाली की जाए। जिसके लिए हर जिले में पीसीसी अध्यक्ष के आदेश के अनुसार सम्मेलन किया जा रहा है। बैठक में कांग्रेस नेता मास्टर अमरनाथ ने बताया कि नेताओं से बैठक कर आगामी सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
कहा कि पीसीसी की ओर हाल ही में शशि शर्मा को जिला कठुआ का प्रभारी बनाया गया है। इसके चलते उन्होंने बैठक कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि जबतक केंद्र सरकार राज्य की बहाली नहीं करती , तब तक कांग्रेस इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठाकर लोगों की आवाज को बुलंद करती रहेगी। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।