समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर बेहतर समाज का निर्माण करने और सनातन धर्म की एकता को मजबूत करते के लिए जिले में आर्य वीर दल का गठन किया गया है। वीरवार को कठुआ आर्य समाज मंदिर में मंदिर के संरक्षण भारत भूषण आनंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दल के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
विजयादशमी के दिन होने वाले इस कार्यक्रम में आर्य वीर दल के गठन की घोषणा करते आर्य समाज मंदिर के प्रधान बिशन भारती ने उम्मीद जताई की आज से करीब एक सौ पचास वर्ष आर्य समाज जिस उद्देश्य के निमित्त सामने आया था। उसे प्राप्त करने में दल के सदस्य अपना योगदान देंगे।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में अंकुश पारल को दल का संयोजक बनाया गया है। जबकि उनके साथ अभिजीत सिंह को उपप्रधान, रिकी कुमार को महासचिव, राजेश्वर सिंह व दिनेश्वर सिंह को मंत्री, गुलशन कुमार को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं , विशाल शर्मा, नरेंद्र सिंह और कपिल दल के कार्यकारी सदस्य होंगे। जो दल को दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठित समाज का निर्माण करने में अपनी भूमिका को अदा करेंगे।