क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक नाबालिग सहित दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया। पहला मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंसतपुर इलाके का है। यहां 28 वर्षीय रेशमा पत्नी लियाकत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं शहर के वार्ड सात में 14 वर्षीय नाबालिग द्वारा संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। संवाद