फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भेड़ पालन को मिलेगा बढ़ावा, आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे पशुपालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। भेड़ पालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भेड़ पालन विभाग ब्लॉक बरनोटी की ओर से छन्न अरोड़ियां में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 पशुपालकों ने भाग लिया और सरकार की विभिन्न योजनाओं और उन्नत भेड़ पालन तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित जिला अधिकारी डॉ. आरके मन्हास और वेटरनरी सहायक सर्जन डॉ. वरुण वेद ने आधुनिक भेड़ पालन तकनीकों, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार पशुपालकों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही हैं, जिससे वह अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने यहां उपस्थित लोगों से अपील की कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लें और भेड़ व बकरी पालन को अपनाकर खुद का रोजगार शुरू करें। इसके लिए विभाग सरकार की ओर से दी जाने वाली हर संभव सहायता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करेगा ताकि पशु पलकों को नई जानकारियां और उनकी समस्याओं के समाधान मिल सकें। इस मौके पर उपस्थित पशुपालकों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस शिविर से उन्हें कई सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें