कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजबाग में चलती बस में गिरने से 32 वर्षीय एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी जीतो निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। घायल महिला के पति ने बताया कि वह परिवार के साथ बस की पिछली सीट पर बैठकर कठुआ की ओर आ रहे थे। राजबाग में बस को लगे तेज झटके के कारण उनकी पत्नी सीट से नीचे जा गिरी। इस घटना में उसकी कमर में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद