फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन संकट पर फूटा गुस्सा

Tue, 01 Mar 2016 01:33 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में राशन का संकट गहराने लगा है। इसके विरोध में सोमवार को विभिन्न वार्डों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


लोगों ने जिला सचिवालय के सामने सीएपीडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य गोपाल महाजन ने चेतावनी कि यदि जल्द ही राशन समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।

शहर के सभी वार्डों में राशन समस्या चल रही है। लोगों को दो से तीन महीनों का राशन ही नहीं मिला है। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा है।

लोगों ने कहा कि राशन डीलर उन्हें कहते हैं कि राशन आया ही नहीं है और विभाग खाद्य सुरक्षा अधिनियम का दम भरता है, लेकिन लोगों को राशन मिल ही नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपां देवी, बिशनो देवी, राज रानी ने कहा कि लोगों को चीनी मिले हुए पांच महीने हो चुके हैं और केरोसिन तो कब मिला था इसकी तो जानकारी भी नहीं है।

ऐसे में विभाग को इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि दो से तीन महीनों का राशन नहीं मिला है। महिलाओं ने कहा कि विभाग ने राशन देना बंद ही कर दिया है।

इस पर जब बात की जाती है तो विभाग बात टालने के लिए राशन में कटौती की बात कहता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को पांच किलो राशन से कुछ नहीं होता है।

पहले का कोटा ठीक था लेकिन एक व्यक्ति महीने में दो किलो चावल व तीन किलो गेहूं पर निर्भर करना सही नहीं है।
प्रदर्शनकारियों में शामल चंचला देवी ने कहा कि एक महिला को किस प्रकार घर चलाने में दिक्कतें आती हैं।

इससे विभाग अनजान है और दस पर सरकार ने राशन में कटौती कर लोगों के पेट को काटा है। उन्होंने कहा कि लोगों को राशन फौरन व जल्द दिया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो धरने पर बैठ जाएंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें