फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर जताया रोष

Sun, 27 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ बिलावर
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में व्याप्त पेयजल संकट और हैंडपंपों की खराबी पर रोष जताते हुए विभाग से फौरन समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीएचई विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री डाक्टर मनोहर लाल शर्मा ने छल्लां, तलौटी, मंगलूर, दान, दन्ना, सैलना, थडाकल्वाल, टेहड, फिंतर, कोहग, लाखड़ी आदि गांवों के दौरे के बाद बताया कि इलाके में सैकड़ों हैंडपंप खराब पडे़ हैं, लेकिन उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। तलौटी, छल्लां, मंगलूर, टेहड, फिंतर, कोहग, लाखड़ी आदि में पेयजल परियोजनाओं के ठप होने से पेयजल संकट बना हुआ है।

पहले यदि पेयजल परियोजना किसी कारण बंद होती थी तो लोग हैंडपंप के पानी से अपनी प्यास बुझाते थे। अब न तो नल में पानी आ रहा है और न ही हैंडपंप काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने छल्लां-मंगलूर और मांडली कोहग संपर्क मार्ग की खस्ताहालत पर रोष जताते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण इन दोनों सड़कों की हालत बहुत ही खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें