फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: झाड़ियों में लगी आग की चपेट में आकर पुराना वाहन जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात पुराने बस अड्डे के नजदीक झाड़ियों में लगी आग की चपेट में आकर पुराना वाहन जल गया। सूचना के बाद बाद दमकल विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में संदिग्ध परिस्थितियों में पुराने बस स्टैंड के पास झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि झाड़ियों के पास खड़ा एक पुराना वाहन भी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची वाहन पूरी तरह जल गया था। आग आसपास के इलाके में फैलने लगी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें