फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव जारी, हाफ मैराथन और कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी है। चौथे दिन के कार्यक्रम में सबसे पहले युवाओं की हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित किया गया। वहीं जिला कृषि कार्यालय में डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों को राजस्व दस्तावेजों के डिजिटल होने के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुुक्रवार की सुबह महिला डिग्री कॉलेज से शुरू हुई 22 किलोमीटर की हाफ मैराथन को एसएसपी आरसी कोतवाल ने रवाना किया। इस दौरान सैकड़ों प्रतिभागी भारत माता का जयघोष करते हुए शहीदी चौक, पारलीवंड, जराई चौक और भागथली होते हुए कीड़ियां गंडियाल पुल पर पहुंचे। इसके बाद वापस इसी मार्ग से होते हुए महिला डिग्री कॉलेज में पहुंच दौड़ समाप्त की। इसमें हेमराज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि भूषण कुमार और चमन लाल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि हाफ मैराथन या अन्य खेल गतिविधियां आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों में शामिल करना है। इससे पहले एसएसपी और युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार ने मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के साथ फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस क्रम में जिला कृषि कार्यालय में डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक डॉ. राणा सिंह ने राजस्व रिकार्ड के आधुनिकीकरण पर विस्तार से जानकारी दी है।
विज्ञापन

डीसी राहुल यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों के दौरान ऐतिहासिक उपलब्धियों से लोगों को रूबरू करवाने का है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्डों के आधुनिकीकरण का कार्य जम्मू कश्मीर लैंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट एजेंसी द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में राजस्व रिकार्डों के डिजिटलीकरण का काम दो चरणों में किया जा रहा है। इस मौके पर एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता, जिला के मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय के अलावा कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें