रिसेप्शन सेंटर पर आरएफआईडी देने के बाद कड़ी सुरक्षा में श्रद्धालु रवाना
भक्तों का स्वागत करने के लिए लंगर कमेटियां आतुर
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के चलते देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी के भक्तों के जम्मू-कश्मीर पहुंचने का सिलसिला जारी है। खराब मौसम के कारण आने वाली बाधा के बावजूद बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह बरकरार है।
रविवार को रिसेप्शन सेंटर पर आने वाले भक्तों को आरएफआईडी देने के बाद कड़ी सुरक्षा में अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। उधर भक्तों के काफिले का स्वागत करने के लिए लंगर कमेटियां आतुर दिखीं। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक-एक काफिले को रवाना किया जा रहा है।
पल्ली मोड़ स्थित लंगर में जैसे ही श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा तो वहां के सेवादारों में अपार उत्साह देखने को मिला। लंगर कमेटी के उत्साह से भक्तों का जोश दोगुना हो गया। यात्रा पर आने वाले भक्तोंं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने के बाद सुरक्षा के साथ सेवा के इंतजाम देखकर वह अभिभूत हैं।