हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हीरानगर मोड़ के पास बड़ा हादसा टल गया। जम्मू की तरफ जा रहा एक ट्रक फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गया और अचानक उसमें आग लग गई। ट्रक चालक समय रहते केबिन से बाहर निकल गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद