लखनपुर में बाबा बर्फानी के भक्त जयघोष करते हुए संवाद
लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाले भक्तों के काफिले के बुलंद हैं हाैसले
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। देशभर से लखनपुर के रास्ते जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले भक्तों के काफिले उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खराब मौसम और बालटाल में हुई घटना के बाद भी श्रद्धालुओं के हाैसले बुलंद हैं।
महादेव का जयघोष कर यात्रा पर आगे बढ़ाने वाले भक्तों में महादेव के प्रति असीम आस्था देखने को मिल रही है। यात्रा पर आने वाले भक्तों का कहना है कि बालटाल की घटना में एक भक्त की मौत दुखद है लेकिन एक संयोग के अलावा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से पहली बाबा का दर्शन करने पहुंची खुशी ने कहा कि यह उनकी पहली यात्रा है जिसमें उन्हें बाबा का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। वह बाबा के बुलावे पर आए तो यात्रा अवश्य करेंगी। अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अभी तक यात्रा चल रही है। अगर मौसम खराब होने के कारण यात्रा रुकती है तो दो-चार दिन इंतजार भी करेंगे। उन्हें विश्वास है कि यात्रा में आने वाली बाधा बाबा ही दूर करेंगे। कुलदीप कुमार ने कहा कि बालटाल में हुई घटना के बारे में जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद पता चला है। जत्थे में शामिल सभी 16 सदस्यों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उनकी चौथी यात्रा है। इस बार भी उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन करने हैं। संवाद