फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने महाराजा हरि सिंह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह की 131 वीं जयंती पर बिलावर में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। इसके बाद डोगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने महाराजा हरि सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराज ने जम्मू में हर वर्ग को बराबर का अधिकार दिया। छुआछूत को दूर करने के लिए कदम उठाए और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करके सभी जातियों को बराबर अधिकार दिया। इस मौके पर विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि महाराजा हरि सिंह एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सती प्रथा, छुआछूत अैर कई सामाजिक बुराइयों को दूर किया। लोगों के लिए बैंक की सुविधा दी। इस अवसर पर श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के चेयरमैन नारायण सिंह, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रधान बिशन सिंह, बिलावर तहसील के अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रधान राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें