फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में महिला सहित दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोेग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा बसोहली थाना क्षेत्र के धार महानपुर में पेश आया। यहां एक ट्रैक्टर के पलट जाने से 24 वर्षीय चालक बुरी तरह से घायल हो गया। शुक्रवार शाम को हुए हादसे के बाद घायल चालक को बसोहली उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी चिनैनी उधमपुर के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन ट्रैक्टर चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा नगरी क्षेत्र में पेश आया है, यहां दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गईं। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार 35 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसे नगरी उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है महिला की पहचान ज्योति देवी पत्नी अर्जुन कुमार निवासी पंडोरी नगरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें