कठुआ। जिले में लगातार खराब मौसम और प्रशासनिक चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्थान प्रमुखों और जोनल शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सुनिश्चित करें कि इस अवधि में कोई भी छात्र किसी प्रकार के जोखिम में न आए। साथ ही उन्हें स्कूल परिसरों की सुरक्षा बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर केंद्रीय विद्यालय कठुआ में बाढ़ से तबाही के बाद स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रांगण में हुए नुकसान के संबंध में प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश ने बताया कि आकलन जारी है। चहारदीवारी को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा स्कूल पहुंचने का रासता भी कट गया है। ऐसे में स्थिति सुधार होने पर ही ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी।