बागड़ा में बादल फटने के बाद आई बाए़ से आरटीआईसी नहर टूटी जिसने कठुआ शहर के शिवानगर और पटेलनगर
कठुआ। भारी बारिश के बाद ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर पड़ने वाली शेरपुर खड्ड का बहाव कई गुना बढ़ गया। इससे वहां की सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में खेत में खड़ी फसल बर्बाद होने के साथ पानी के तेज बहाव से उपजाऊ मिट्टी भी बह गई है।
स्थानीय सागर सिंह ने बताया कि पिछले कई दशक में खड्ड का बहाव इतना ज्यादा कभी नही देखने को मिला है। रविवार सुबह आई बाढ़ से शेरपुर खड्ड पर बने कॉजवे को जोड़ने वाली सड़क बह गई है। इसके अलावा इस बार खड्ड ने अपने परंपरागत बहाव मार्ग में भी बदलाव कर दिया है। जिससे इलाके में 100 एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। वहीं कई स्थानों पर पानी के तेज बहाव से होने वाले क्षरण से खेती योग्य भूमि की उपजाऊ मिट्टी बह गई है।
उन्होंने बताया कि सुबह तब उन्हें खड्ड के तेज बहाव की जानकारी मिली तो उसे देखने के लिए आए हैं। उन्होंने खड्ड का बहाव बदलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सब केवल लोगों द्वारा जलस्रोतों के साथ किए जाने वाले खिलवाड़ का नतीजा है।