एसडीएम बनी को अपनी मांगों का ज्ञापन देते अपनी पार्टी के कार्यकर्ता।
बनी। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने पंचायत गत्ती में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार शर्मा से मुलाकात कर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया है।
पार्टी प्रतिनिधियों ने एसडीएम को बताया कि क्षेत्र में बिजली की मांग के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं। इस कारण हो रही ओवरलोडिंग से कुल तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, जिनमें से एक वार्ड नंबर सात का ट्रांसफार्मर पिछले दो वर्षों से खराब है। वार्ड नंबर छह में पिछले सप्ताह फुंका दूसरा ट्रांसफार्मर भी बदला या सुधारा नहीं गया है।
पार्टी की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मदन लाल ठाकुर ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की खराबी के कारण लोगों को बिजली, पानी जैसी आवश्यक सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम राज, जिला सचिव मुल्ख राज, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष रजिंदर सिंह मौजूद रहे।