फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबंदी के आगे की जमीन का कृषि अधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे की जमीनों पर खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वीरवार को कृषि विभाग की एक टीम ने कुछ किसानों और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ चांदमा पोस्ट पर तारबंदी के आगे की जमीन का जायजा लिया। जिला कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि जिन किसानों को करीब दो दशकों बाद अपने खेतों में जाने का मौका मिला वह जमीनें देखकर बेहद खुश हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन किसानों को तारबंदी के आगे खेती में विभाग की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ इन्हें प्राथमिकता पर मिलेगा। उम्मीद है कि जल्द किसान यहां खेती करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा विभाग की ओर से किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से पिछले साल मनियारी क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाई थी। जिसकी अच्छी पैदावार हुई। आगे भी किसानों को यहां खेती के लिए विभाग से जो सहयोग चाहिए होगा वह मिलेगा। क्योंकि सरकार का यही उद्देश्य है कि जिस तरह से जम्मू सूबे के अन्य सीमावर्ती इलाकों में किसान खेती कर रहे हैं उसी तरह यहां भी किसान अपने खेतों में काम करके अपनी आय बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें