फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की में किसानों का योगदान अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
हट्ट माशका पंचायत में शनिवार को सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर राज सिंह की देखरेख में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डीडीसी अध्यख कर्नल महान सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. विजय कुमार उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने किसानों को आधुनिक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस तरह से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। वहीं विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी गई। डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि किसान देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। महामारी के दौरान किसानों ने सबसे अधिक देश की सेवा की है। किसान मेले में द्रमण, जानू, खड्डी, सांधर, शीतलनगर आदि पंचायतों के 600 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर एनएचपीसी के जीएम, कृषि विभाग के रवि सिंह चौहान, सुनील केरणी, सरपंच सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें