फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज नहर में छोड़ा पानी, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिली। बुधवार देर रात उज्ज नहर में पानी छोड़ दिया गया। हालांकि नहरों की सफाई किए बिना पानी छोड़ने के कारण गंदगी किसानों के खेतों तक जा पहुंची। लेकिन फिर भी किसान खुश थे कि कमजोर पड़ रही फसलों को समय रहते पानी मिल गया है।
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने बताया कि बारिश न होने के कारण किसान बेहद परेशान थे। कई जगहों पर किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने की मांग पर प्रदर्शन भी किए। रावी तवी विभाग कार्यालय में भी किसान अधिकारियों से कई बार मिले। आखिरकार किसानों की सुनवाई हुई है, जिससे वह काफी खुश हैं। राजकुमार ने बताया कि नहरों में बिना सफाई किए पानी छोड़ने के बाद इसमें पड़ी गंदगी खेतों तक पहुंच गई।
जैसे ही पानी खेतों में पहुंचा तो कहीं प्लास्टिक के लिफाफे, टूटे-फूटे जूते-चप्पल, कपड़ों के टुकड़े बिखर गए। इसे साफ करने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिर भी फसलों को समय रहते पानी मिलने से खुश हैं। पानी के साथ आई गंदगी को धीरे-धीरे साफ कर लेंगे। अब उम्मीद है कि समय पर पानी मिलने से फसलों में जान आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें