फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर जेल से दूसरे दिन शिफ्ट किए 80 कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। डिटेंशन सेंटर में तब्दील करने के लिए हीरानगर सब जेल से कैदियों को शिफ्ट करने की कवायद लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को और 80 कैदियों को जम्मू जेल भेजा गया। इससे पहले बुधवार को हीरानगर सब जेल से 51 कैदियों को कोट भलवाल जेल जम्मू शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

जेल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को शेष कैदियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर से रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने से पहले इन डिटेंशन सेंटरों में रखा जा सकता है। बड़े पैमाने पर जम्मू संभाग में भी रोहिंग्या बीते कई वर्षों से रह रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी यह संवेदनशील है। चूंकि जम्मू में क्राइम ग्राफ बढ़ने के साथ-साथ आतंकी गतिविधियां भी बीते कुछ वर्षों में बढ़ चुकी हैं। हीरानगर सब जेल से कैदियों को शिफ्ट करने की कार्रवाई को रोहिंग्याओं पर भविष्य में होने वाली संभावित कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। जम्मू के साथ साथ सांबा, कठुआ में भी रोहिंग्या रह रहे हैं। अलग-अलग बस्तियों में रहने वाले रोहिंग्या पिछले दिनों कुछ आपराधिक वारदातों से भी जुड़े रहे हैं। इन पर आतंकी संगठनों के साथ सांठगांठ का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें