फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे बिलावर के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले के ज्यादातर किसानों ने धान की फसल के काम का निपटारा कर लिया है। किसान इन दिनों अगली फसल लगाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि, उपजिले के 95 फीसदी इलाके सिर्फ बारिश पर निर्भर हैं। ज्यादातर इलाके में आज तक सरकार की ओर से सिंचाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

किसान रतन चंद, मक्खन लाल, भूपेंद्र कुमार, रोशन लाल, मोहम्मद रफीक, गुलजार अहमद आदि ने बताया कि धान की फसल के काम का निपटारा किए एक सप्ताह से अधिक हो गया है, लेकिन बारिश न होने के कारण खेतों में गेहूं की फसल नहीं लगा पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर हुई है, लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए गेहूं की फसल नहीं लगा पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि इलाके में दो महीने पहले बारिश हुई थी, जिसके कारण इन दिनों खेतों में नमी की कमी है। अगली फसल लगाने के लिए अब वह बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बारिश होने के बाद वह खेतों की बुवाई करेंगे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में सिंचाई की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें