मकवाल और अमुआला में किसानों को पौधे वितरित करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : kathua
रामकोट। कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से सोमवार को तहसील के मकवाल और आमुआला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के सब डिवीजन अधिकारी रवि शर्मा ने किसानों को विभिन्न केंद्र सरकार की किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और हनी मिशन आदि महत्वपूर्ण योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से किसान हित में चलाई गई हैं। इसका लाभ किसानों को जरूर लेना चाहिए। इसके साथ विभाग की ओर से किसानों में शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन और हरी मिर्च के पौधे बांटे गए।
कृषि अधिकारी वरिंदर गुप्ता ने बताया कि वह इन पौधों को किसानों में ट्रायल बेस पर बांट रहे हैं। इसके बाद किसानों की विशेष प्रतिकृतियों के आधार पर वह किसानों में इन पौधों को वितरित करेंगे। इस अवसर पर विभाग की ओर से पंकज कुमार, राजकुमार और संजय कुमार, स्थानीय मोहिंदर कुमार, ख्याल चंद, ज्ञान चंद और चरण दास आदि मौजूद रहे।