फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी कठुआ के नाम दस साल के बाद हुई जमीन

Sat, 11 Oct 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से ही सही केंद्रीय विद्यालय कठुआ को स्थायी इमारत निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरित हो गई है। जिला न्यायालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय संगठन और राज्य सरकार के बीच लीज डीड की प्रक्रिया शुक्रवार को मुकम्मल हो गई।
विज्ञापन


वहीं भूमि हस्तांतरण के साथ ही केंद्रीय विद्यालय कठुआ की इमारत का निर्माण शुरू होने जा रहा है। केवी संगठन ने निर्माण शुरू करवाने के लिए 20 लाख रुपये जारी भी कर दिए हैं।पूरा प्रोजेक्ट 20 करोड़ रुपये से अधिक का है।

कठुआ के लिए दरअसल एक बड़ा मुद्दा रहे केंद्रीय विद्यालय को वर्ष 2003 में मंजूरी मिली थी। केवी संगठन ने स्कूल मंजूर करने के साथ ही राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध करवाने को कहा था लेकिन पिछले एक दशक से स्कूल के लिए भूमि चयन, अधिग्रहण और हस्तांतरण की प्रक्रिया एक के बाद एक पेंच में फंसती रही।
विज्ञापन


नतीजतन जिला अस्पताल की पुरानी जर्जर इमारत में चलाए जा रहे केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा लगातार प्रभावित होती रही। कभी तंगहाल कक्षाओं की वजह से दाखिला संख्या को सीमित करना तो कभी कक्षाओं में कमी के हालात बनते रहे।

इस बीच शुक्रवार को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के पूरा होते ही केवी संगठन, स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थी वर्ग के लिए राहत की सांस का अनुभव किया।

केंद्रीय विद्यालय कठुआ की भूमि के लिए लंबे संघर्ष का हवाला देते हुए कठुआ विधायक चरणजीत सिंह जसरोटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि लीज डीड पूरी हो गई है।

करीब तीन वर्ष पूर्व भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया था लेकिन औपचारिक रूप से भूमि हस्तांतरण नहीं हो पा रहा था। अड़चनों को दूर कर केवी कठुआ को भूमि मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें