फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की बाधा को जल्द दूर करे प्रशासन

विज्ञापन
गांव की सड़क के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने की मांग लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जखोल वासी। सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गांव को जाने वाले मार्ग के निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने की मांग गांव जखोल के लोगों ने जिला प्रशासन से की है। शुक्रवार को गांव के दर्जनों लोगों ने डीसी राहुल पांडेय से मिलकर गांव के विकास में आ रही बाधा को दूर किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

गांव के सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि जखोल मोड़ से गुरगी बास्क को जाने वाली करीब 12 मीटर सड़क निर्माण पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर शुरू करवाया जा रहा है। पंचायत के वार्ड 5 से 6 और 7 को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य हो जाने से वाहनों की आवाजाही संभव हो जाएगी। करीब 150 परिवारों को आवागमन की सुविधा देने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए लोग खुद आगे आकर अपनी जमीन दे रहे है। लेकिन गांव के चार परिवार सड़क के लिए जमीन देने से इंकार किए जाने से इसका काम अधर में लटक गया है। उन्होंने डीसी से इस मामले हस्तक्षेप कर सड़क के निर्माण की बाधा को दूर करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
डीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह सड़क के निर्माण में आनी वाली बाधा को दूर करने के लिए तहसीलदार को आवश्यक निर्देश देंगे। जो कि आने वाले एक-दो दिनों में गांव का दौरा कर वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर उनकी मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर शिवदेव सिंह, ठाकुर सिंह, विनोद कुमार, सुबेदार जनरैल सिंह, रंदीप सिंह, रेनू देवी, सुनीता देवी, ज्योति देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें