फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास में 25 लोगों ने दर्ज करवाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। साहब! छोटे लोड कैरियर चलाने पर पुलिस लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस को अमान्य बताती है। जबकि आरटीओ कार्यालय की ओर से साफ किया गया है कि छोटे कामर्शियल वाहनों के लिए एलएमवी लाइसेंस मान्य हैं। आए दिन चालान काटे जाते हैं। फोन के माध्यम से अपनी समस्या बताते हुए हीरानगर सब डिवीजन के एक कॉलर ने जिला उपायुक्त से समाधान मांगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि आरटीओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छोटे कामर्शियल वाहनों के लिए एलएमवी लाइसेंस मान्य हैं। जल्द ही इस संबंध में पुलिस को भी संबंधित विभाग की ओर से लिख दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम प्रयास के दौरान इस बुधवार 25 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज करवाई हैं। सुबह दस बजे जिला सचिवालय के सभागार में शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त कठुआ डॉ. राघव लंगर ने की। उन्होंने पहले आधे घंटे के सत्र में विभिन्न विभागों से बीते सप्ताह दर्ज हुई समस्याओं की समीक्षा करते हुए जानकारी ली। मौके पर ही निर्देश भी जारी किए गए। वहीं साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक जिला के विभिन्न कौनों से लोगों ने एक एक कर फोन पर अपनी समस्या बताई। जिला उपायुक्त को बिजली, पानी, सड़क स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्याएं बताते हुए लोगों ने समाधान की मांग की है। जिला उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा। बैठक में एसीआर देविंद्र पाल, आरटीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें