कठुआ। शहर के बाजारों में अव्यवस्था को दूर करने में लगे तंत्र ने सोमवार को भी अभियान जारी रखा। नगर परिषद और पुलिस टीम ने शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, यू मार्केट, मुखर्जी चौक सहित मुख्य बाजार से अवैध कब्जे हटाए।
अतिक्रमणकारियों को बीते सप्ताह भी प्रशासनिक टीम ने चेतावनी जारी की थी। बावजूद इसके टीम के लौटते ही उन्होंने शहर की गलियों, सड़क किनारे फुटपाथों आदि पर कब्जा कर लिया। इससे मुख्य बाजार की स्थिति और खराब हो चुकी है। बाजार से उपभोक्ताओं का गुजरना भी मुश्किल होता जा रहा है। नगर परिषद की टीम ने अभियान के दौरान दुकानों की हद से बाहर लगाए गए सामान को भी जब्त किया।