फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की कार्रवाई जारी, कनेक्शन काटे, हीटर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है। बुधवार को विभाग की टीमों ने उपमंडल के विभिन्न इलाकों में छापे मारकर 40 अवैध कनेक्शन काटे और सौ से अधिक हीटर बरामद कर नष्ट कर दिए।
विज्ञापन

एईई रमन राठौड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि पथवाल, दियाला चक, अंदा चक, हरिया चक, आदि इलाकों में विभाग की टीमों ने अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की। खेतों में अवैध ढंग से मोटरों सहित करीब 40 कनेक्शन काटे गए। छापे के दौरान टीम ने लोगों के घरों से सौ से भी अधिक हीटर बरामद किए। जिन्हें बाद में तोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि लोगों को अगर बिजली का इस्तेमाल करना है तो कनेक्शन लेकर करें। अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह आदेश उच्च अधिकारियों की ओर से दिए गए हैं। इनका सख्ती से पालन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल करें, ताकि अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या पैदा न हो। यह समस्या तब तक खत्म नहीं हो सकती, जब तक लोग विभाग का सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें