फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 कनेक्शन काट वसूला पांच लाख बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिजली तंत्र में सुधार की दिशा में विभाग बकायादारों पर भी सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। बकायादारों और अवैध बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विभाग ने दूसरे दिन भी विभिन्न सब डिवीजनों में कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान जिले भर में 110 कनेक्शन काट दिए गए तो वहीं पांच लाख से अधिक बकाया भी वसूला गया है।
विज्ञापन

विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद शफी ने बताया कि कठुआ सब डिवीजन में बुधवार को जारी अभियान के दौरान 60 कनेक्शन काटने सहित 1.16 लाख बकाया, हीरानगर सब डिवीजन में 43 कनेक्शन काटने सहित तीन लाख रुपये, बिलावर में तीन कनेक्शन काटने सहित 12 हजार रुपये और बसोहली में टीम ने चार कनेक्शन काटने सहित और 40 हजार रुपये बकाया वसूला है। उन्होंने बताया कि अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। बुधवार को की गई कार्रवाई में 4.68 लाख रुपये बकाया वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें