फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
फैसले के विरोध में प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के लोग। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश प्रशासन के आदेश के विरोध में बार एसोसिएशन कठुआ कामछोड़ हड़ताल बुधवार 14वें दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रदेश प्रशासन के रवैए के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में धरने पर बैठे वकीलों का नेतृत्व करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजातशत्रु शर्मा ने कहा कि सरकार वकीलों को नजरअंदाज कर रही है। इस कारण रोष बढ़ता जा रहा है। शांतिपूर्ण विरोध कर रहे वकीलों की मांग को सुलझाने के लिए प्रदेश प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है, जिसके कारण मजबूरन हड़ताल जारी रखनी पड़ रही है। ऐसे में जहां कोर्ट का कामकाज प्रभावित हो रहा है वहीं अन्य कामकाज के लिए दूरदराज से आने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
बार सदस्यों ने उपराज्यपाल से मांगों पर विचार करने और मामले को जल्द सुलझाने की मांग की। सनद रहे कि भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों से छीनकर राजस्व अधिकारियों को दिए जाने के विरोध में प्रदेशभर के वकील विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें