फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी-पल्ली मार्ग पर कल्याण पुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली, कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जबकि कार को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

देर शाम हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगरी पुलिस चौकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घायलों को नगरी जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 22 वर्षीय मुनीश कुमार पुत्र सतपाल निवासी जखबड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल राकेश कुमार पुत्र बूटी राम निवासी जखबड़ को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। मामला दर्ज करने के साथ उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें