बसोहली-बनी सड़क पर जटेढ के नजदीक ग्रेफ के ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां से बाद में एक को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक उपमंडल के जटेड में सामने से आ रहे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार रविंद्र कुमार(28) और नरेंद्र कुमार(25) निवासी गांव समान उपमंडल बसोहली गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।