फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय में धान की पनीरी रख किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को रावी तवी विभाग के कार्यालय में धान की पनीरी मुख्य अभियंता के कमरे में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कोई भी अधिकारी मौजूद न होने पर किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सूबा चक के सरपंच राकेश खजूरिया ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नहरों में पानी होने के बावजूद भी यहां के किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है। कुछ जगहों पर नहरों का पानी व्यर्थ बह रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है। हमने धान की पनीरी मुख्य अभियंता के कमरे में रख दी हैं। विभाग किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा, तो इसे ले जाएंगे। क्योंकि सूखे खेतों में धान की फसल नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राधेश्याम ने कहा कि कार्यालय में कोई अधिकारी ही नहीं बैठेगा तो किसान अपनी परेशानी किसे सुनाएंगे। सोमवार होने के बावजूद भी कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं मिला। एक अधिकारी से बात हुई तो उनका कहना था कि बात करनी है तो आवास पर आ जाइए, मैं कार्यालय में नहीं आऊंगा। प्रदर्शन में योगराज, रामपाल, भजनलाल, सोहनलाल, अनिल खजुरिया, रामलाल, रवि कुमार आदि शामिल रहे।
बारी-बारी छोड़ा जाएगा छोटी नहरों में पानी
रावी तवी विभाग के मुख्य अभियंता प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उज्ज नहर में डेढ़ सौ क्यूसेक पानी मिल रहा और इन गांवों में पहुंचते पानी कम हो जाता है। इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात की है और यह निर्णय लिया गया है कि बारी-बारी से छोटी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। ताकि सभी किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके। इन किसानों को भी इनकी बारी की जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें