राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। पहली घटना हटली मोड़ क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय पेश आई जब वहां से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को जीएमसी कठुआ पहुंचाया।
आधार कार्ड के आधार पर मृतक व्यक्ति की पहचान करण जीत पुत्र शैलो राम निवासी कनियाड़ी जंगलोट के रूप में हुई है। वहीं दूसरा हादसा पल्ली मोड़ के पास हुआ जहां अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से 57 वर्षीय व्यक्ति प्रेमचंद पुत्र मेला राम निवासी बगियाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।