फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी पल्ली मार्ग पर मुट्ठी गांव के नजदीक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह आठ बजे हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और अन्य ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने काफी समय तक शव को भी उठाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लिंक मार्ग पर वाहन बेलगाम दौड़ रहे हैं। वहीं विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गुस्सा लोगों ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया जाता है। बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे नगरी चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। मृतकों की पहचान पंचू दीन (23) और बच्चू दीन (18) निवासी मीरपुर जग्गो के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलस ने टिप्पर को जब्त कर लिया गया है। हालांकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें