हीरानगर के जंगी चक गांव के नजदीक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर स्कूटर (जेके 08ऐ 1905) को एक्सयूवी गाड़ी (जेके 08जे 0238) ने जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में स्कूटर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो घायलों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान शिवचरण पुत्र बचन लाल निवासी सहजवा उत्तर प्रदेश, राम आसरे पुत्र रामसहाय निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, रमेश चंद्र पुत्र सांझी राम निवासी खनक हीरानगर शािमल हैं। संवाद