फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक के बीच टक्कर तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी क्षेत्र के कल्याणपुर में कार और बाइक केेे बीच टक्कर होने से बाइक सवार के अलावा दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। इन्हें उपजिला अस्पताल नगरी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार (जेके08जे-5607) विपरीत दिशा से आ रही बाइक (पीबी35-7201) के साथ टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक मौका देखकर घटना स्थल से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल मोटरसाइकिल चालक मोहिंदर पॉल(32) पुत्र पंजाबी राम निवासी जनियाल और उसके साथ बाइक पर सवार सोमा देवी(80) पत्नी मशिंदर दास निवासी बुद्धि और नीलम देवी पत्नी गणेश दत्त निवासी बुद्धि को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें