फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा रामकोट क्षेत्र में उस समय हुआ, जब बिजली के खंभों से लदे एक ट्रक में खंभों को बांधने के लिए लगाया गया तार टूट गया। ट्रक के सह चालक ने जब इसे संभालने का प्रयास किया, तो अचानक सारे खंभे उसके ऊपर गिर गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूषण कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य हादसा शहर के साथ गुजरने वाले हाईवे पर हटली मोड़ पर हुआ। लखनपुर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रास्ते से गुजर रहे राहगीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों के गुस्से से बचने के लिए चालक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन कालीबाड़ी के पास पहुंचते उसकी एक बार फिर स्कूटी से टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घटनाओं में घायल हुए लोगों की पहचान पंचू पुत्र नारायण दुबे निवासी राम नगर कॉलोनी कठुआ और शकुंतला देवी पत्नी अमरजीत निवासी वार्ड-16 कठुआ के रूप में हुई है।
वहीं, शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर बनी चांदल के बीच खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार चांदल से बनी की ओर आ रही कार नंबर जेके-08 जे-5220 पलाख के नजदीक खाई में गिर गई। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनकी पहचान शक्ति कुमार निवासी बनी और अबिश कुमार निवासी बनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें