फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हट्ट के बदाडी में अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा लोड कैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। हट्ट के बदाडी इलाके में रविवार देर रात एक लोड कैरियर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। इससे लोड कैरियर में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और हिमाचल प्रदेश के एनएचपीसी चिकित्सालय समलेऊ पहुंचाया। यहां पांचों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, वहीं वाहन के चालक राजकुमार निवासी हिमाचल और सुरेश कुमार निवासी हिमाचल दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा चिकित्सालय हिमाचल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हट्ट के नायब सरपंच भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात हिमाचल से लोड कैरियर में पांच मजदूर निर्माण संबंधी कार्य के लिए जा रहे थे। इसी बीच अचानक हट्ट के बदाडी इलाके में पहुंचते ही वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना देर रात हुई, वहां से गुजर रहे युवाओं ने इसकी जानकारी इलाके के लोगों को दी। इसके बाद मौके पर कई स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और रात करीब एक बजे तक सभी घायलों को बाहर निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की इसकी सूचना पुलिस को भी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान राजकुमार, राहुल कुमार, तिलक राज, मनोहर लाल, सुरेश कुमार सभी निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें