फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
बनी-बसोहली सड़क के पास खाई में लुढ़की कार। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली-बनी सड़क पर बीडीओ कार्यालय जिंदरैली के पास अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा कार दोपहर बाद तीन बजे के करीब हुआ। कार शाहरा से शीतलनगर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सोम सिंह (चालक) निवासी सांधर और दर्शनो देवी निवासी सियालग (बसोहली) के रूप में हुई है। आठ वर्षीय बच्ची प्रतीक्षा पुत्री विजय सिंह को पीएचसी जिंदरैली में प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल बसोहली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें