कठुआ। हीरानगर ग्रिड की 220 केवी लाइन के जंपर शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बड़ा इलाका घंटों तक बिना बिजली के रहने को मजबूर हुआ। उमस के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जंपर खराब होने से कीड़ियां गंडियाल और लखनपुर को छोड़कर कठुआ जिला पूरी तरह से, सांबा जिला और बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह तक बिजली गुल रही। रात को करीब आठ बजे बिजली बहाल हो पाई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली बहाली के लिए युद्धस्तर कार्य किया गया, लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
----------------------
29 तक दिन में इन इलाकों की बिजली रहेगी बंद
कठुआ। 11 केवी वीसीबी पैनल को बदलने के काम के चलते शनिवार से लेकर मंगलवार तक विभिन्न इलाकों में चरणवार बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग की ओर से इस काम के लिए शटडाउन लिया गया है। शुक्रवार को बुद्धि, घाटी, नन्नन, फोरलेन, मेरथ और आसपास के इलाकों में बिजली सुबह आठ बजे से बाद शाम चार बजे तक बंद रहेगी। शनिवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक लखनपुर कस्बा, माह, जंडोर, एमईएस, आबकारी और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। रविवार को पारलीवंड, जराई, भागथली, जिला कोर्ट, जेल, मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सोमवार को चनग्रां, कठुआ शहर, जखबड़ और आसपास के इलाकों में तो वहीं मंगलवार को हटली, रसूह, दुखत, मेहताबपुर, महरोली, जगतपुर और आसपास के इलाकों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी।