फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मोटर साइकिल की टक्कर लगने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। गुजरू नगरोटा में माेटर साइकिल की टक्कर लगने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान ज्याेति देवी पुत्री काकूराम निवासी रामनगर के रूप में हुई है। ज्योति मौजूदा समय में अपने परिजनों के साथ गुजरू नगरोटा में रह रही थी। जीएमसी कठुआ में छात्रा के पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रही एक मोटर साइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल छात्रा को पीएसी रामकोट पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। देर शाम को जीएमसी कठुआ पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो मृत लाया घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच करते हुए टक्कर मारने वाली मोटर साइकिल को झाड़ियों से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें