जिले में बुध्ावार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 19 लोग घायल हो गए। पहला हादसा लखनपुर-बसोहली मार्ग पर हुआ, जहां पर बस आैर मेटाडोर की भिडंत में चौदह लोग घायल हो गए। इसके अलावा दूसरा हादसा नेश्ानल हाईवे पर लच्छीीपर मोड़ पर हुआ, जहां पर मोहिंद्रा पिकअप पलटने से पांच लोग घायल हो गए।
पहला हादसे में लखनपुर-बसोहली मार्ग पर बुधवार दोपहर बाहर बजे के लगभग हुई बस और मेटाडोर की भिडं़त में चौदह यात्री घायल हो गए। हादसा महानपुर के माड़ा पट्टी से सटे दन्नी गांव के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस संख्या जेके 08 ए4474 बनी से कठुआ की ओर आ रही थी। इसी बीच बिलावर से बसोहली की ओर जा रही मेटाडोर संख्या जेके08सी 0798 की बस से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन मदद को हाथ बढ़ाया। हादसे में घायलों को निजी वाहनों में डालकर कर्णवाड़ा पीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बिलावर अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान जागो देवी, कस्तूरी लाल, दर्शना देवी, बबली देवी, निकी देवी, श्रुति देवी, मिनाक्षी, लक्ष्मी, प्रवीण, सुरेश कुमारी, पूनम देवी, वंदना देवी, सपना, साक्षी सभी निवासी किशनपुर बिलावर के रूप में हुई है। हादसे में मिनी बस में सवार यात्री ही घायल हुए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं कठुआ में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह लच्छीपुर मोड़ के नजदीक मोहिंद्रा पिक अप अचानक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा के रहने वाले सभी सवार जम्मू से वापिस लौट रहे थे।
सुबह छह बजकर पैंतालिस मिनट पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। वाहन संख्या एचपी01सी-2734 के हादसे में संदीप कुमार 27, गुलाबो देवी 42, मंगी लाल 34, चैनो देवी 45, विक्की 35 सभी निवासी चंबा घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग फौरन मद्द के लिए दौड़े, जिसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल कठुआ में शिफ्ट कर दिया गया। डाक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे में वाहन चालक संदीप कुमार को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।