होली की पूर्व संध्या पर युवकों और बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने होली की तैयारियों को लेकर छुट्टी का जमकर फायदा उठाया।
सोमवार से बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। युवाओं ने जहां टोलियों में एक दूसरे को रंगने का सिलसिला शुरू किया तो बच्चों ने भी होली की पूर्व संध्या पर जमकर मस्ती की।
टाइनी स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बचपन विंग के नन्हे बच्चों ने रंगों का त्यौहार धूमधाम से मनाया। स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ मस्ती की। बच्चे आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर होली का आनंद लेते नजर आए। प्रधानाचार्य मनीषा गुप्ता की देखरेख में आयोजित होली पर्व का सभी ने आनंद लिया।
आपसी मनमुटाव को भुलाकर रंगों से जिंदगी को सजाने के त्यौहार होली को लेकर शहर में बाजारों में खासी रौनक देखी गई। युवाओं ने एक दिन पहले ही बाजार में खरीदारी कर होली के रंगों, पिचकारियों और गुब्बारों का
स्टॉक कर रखा है। आम दिनों के मुकाबले दुकानें भी रंग बिरंगी सजी नजर आईं।