हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव गंगू चक में चंपा शास्त्री दूसरी वॉलीबाल मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र की करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी ने किया। पहले दिन प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए। पहला मैच अभय क्लब और गंगू चक क्लब के बीच खेला गया। अभय क्लब ने 2-0 से गंगू चक की टीम को हराया। दूसरा मैच बॉर्डर लाइन और पलनवाला क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें बॉर्डर लाइन की टीम विजेता रही। द्वारकानाथ क्लब और बाबा काली वीर क्लब के मैच में द्वारकानाथ की टीम विजेता रही। आखिरी मैच आउट ला क्लब और डुग क्लब के बीच हुआ जिसमें आउट ला की टीम ने डुग क्लब को 2-0 से हराया।
राकेश चौधरी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और हम सबको मिलकर युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप