फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक ने बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक से की मुलाकात

Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बीएसएनएल के अ​धिकारी से मिले विधायक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिज्जित, धनोड़, दिलवां, मालू, चनौथा में मोबाइल नेटवर्क न होने का मुद्दा उठाया
विज्ञापन


कठुआ। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने भारत संचार निगम लिमिटेड के जम्मू-कश्मीर सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक जय कुमार सुरेंद्र से मुलाकात की। इस बैठक में कठुआ तहसील के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की कमी पर चर्चा की गई, जहां मोबाइल टावर और नेटवर्क की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. भारत भूषण ने मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष मालू, बिज्जित, दिलवां और चनोथा क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कठुआ तहसील के अमा भाई माता मंदिर, बिज्जित और जय श्री माता मंदिर, धनोड़ जैसे धार्मिक स्थलों में भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, जबकि ये स्थान जिला मुख्यालय के करीब हैं। मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल ने विधायक को आश्वासन दिया कि उनकी विभागीय टीम इन गांवों का निरीक्षण करेगी और सुनिश्चित करेगी कि इन अनछुए क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें